बीडीओ-सीओ ने मतदान करने की दिलायी शपथ

बीडीओ मुरली यादव व सीओ शफी आलम ने मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया
नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादव व सीओ शफी आलम ने यूएमएस लखनपुर, कसियाटांड़ और यूएमएस मुचियाडीह के मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया. दोनों पदाधिकारियों ने बूथों की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया. उन्होंने बूथों पर बिजली, पानी, शौचालय जैसे आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की असुविधा न हो. निरीक्षण के दौरान बीडीओ, सीओ ने कुछ मतदाताओं से बातचीत भी की. कहा कि लोकतांत्रिक देश में मतदान आवश्यक है. सभी लोग बढ़-चढ़कर मतदान करें. वहीं मतदाताओं को मतदाता शपथ भी दिलायी. मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट, बीएलओ आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




