कांग्रेस नेता रफीक के सुपुर्द-ए- खाक में शामिल हुए बसंत सोरेन

जामताड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी रफीक अनवर के पार्थिव शरीर करमाटांड़ के कुरूवा में मंगलवार को सुपुर्द ए खाक किया गया.
जामताड़ा. जामताड़ा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हाजी रफीक अनवर के पार्थिव शरीर करमाटांड़ के कुरूवा में मंगलवार को सुपुर्द ए खाक किया गया. इस दौरान हर शख्स ने उनके निधन पर शोक जताया. शुभचिंतकों ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी सभी जाति, धर्म और इंसानियत के काम में लगा दिया था. उन्हें इसके लिए हमेशा याद किया जायेगा. उनके आवास से नमाज ए जनाजा के लिए कब्रिस्तान ले जाया जा रहा था, तो महिला- पुरुष और बच्चे उनका एक झलक पाने के लिए बेताब थे. हाजी रफीक अनवर एक सुलझे हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता थे. उन्होंने जिला परिषद चुनाव में अपनी पत्नी सायरा बानो को दो बार 2010 से 2015 पंचायत चुनाव जितवाने में अहम भूमिका निभायी थी. पत्नी सायरा बानो को 2015 में जामताड़ा जिला परिषद का उपाध्यक्ष भी बनाया. रफीक अनवर के जनाजे में मंत्री बसंत सोरेन, दुमका लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नलिन सोरेन, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, विधायक डॉ इरफान अंसारी, पूर्व विधायक उदय शंकर उर्फ चुन्ना सिंह, झामुमो नेता अशोक मंडल, डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभु मंडल, विजय दुबे आदि शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




