ePaper

संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को किया गया याद

Updated at : 06 Dec 2024 8:05 PM (IST)
विज्ञापन
संविधान निर्माण में बाबा साहेब के योगदान को किया गया याद

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति कर्मचारी पदाधिकारी संघ की ओर से शुक्रवार को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि मनाई गयी.

विज्ञापन

जामताड़ा. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति कर्मचारी पदाधिकारी संघ की ओर से शुक्रवार को भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि मनाई गयी. आंबेडकर चौक (पुराना कोर्ट मोड़) स्थित प्रतिमा पर बतौर मुख्य अतिथि डीडीसी निरंजन कुमार, विशिष्ट अतिथि एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन ने आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. सभी ने बाबा साहब के संविधान निर्माण में उनके योगदान को याद किया. डीडीसी ने कहा कि देश में जब-जब संविधान और लोकतंत्र की बात होती है तो बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर का नाम प्रमुखता से लिया जाता है. यही वो दिन है जब भारत के संविधान निर्माता डॉ आंबेडकर का 1956 में निधन हुआ था. डॉ आंबेडकर की महान आत्मा की शांति और उनके अमूल्य सेवा को सम्मानित करने के लिए महापरिनिर्वाण दिवस मनाया जाता है. मौके पर संघ के सचिव अशोक चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष द्वारिका राम, उमेश दास, शशिभूषण कुमार, कृष्णा तुरी, छोटन रविदास आदि थे. अभाविप ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि जामताड़ा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जामताड़ा इकाई ने डॉ भीमराव आंबेडकर की 69 वीं पुण्यतिथि मनाई. मौके अभाविप के देवघर विभाग प्रमुख सजीव दुबे ने कहा कि डॉ आंबेडकर का जीवन केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे भारतीय समाज के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है. मौके पर जिला संयोजक चंदन कुमार, जिला सह संयोजक संजय मंडल, अमन प्रसाद, पप्पू दास, मुकेश, अन्नू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola