बाबा दुखिया मंदिर झारखंड की है सांस्कृतिक पहचान : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
बाबा दुखिया मंदिर झारखंड की है सांस्कृतिक पहचान : मंत्री

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर के बाबा दुखिया मंदिर झारखंड का अमूल्य धरोहर है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है.

विज्ञापन

मुरलीपहाड़ी. नारायणपुर के बाबा दुखिया मंदिर झारखंड का अमूल्य धरोहर है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि यह जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. कहा, बाबा दुखिया मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि झारखंड की सांस्कृतिक पहचान भी है. स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को करमदहा स्थित बाबा दुखिया मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की. बाबा से अमन, चैन, शांति और आपसी सौहार्द बनाए रखने की कामना की. कहा कि मकर संक्रांति के पावन अवसर पर लगने वाले मेले में हर वर्ष देश-प्रदेश से लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं. बाबा दुखिया की कृपा उनके जीवन में सदैव बनी रहे. विधायक बनने से पहले से लेकर मंत्री बनने तक वे नियमित रूप से बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन में बाबा का आशीर्वाद महत्वपूर्ण रहा है. उन्होंने कहा कि आज पूरे झारखंड में एक विशिष्ट पहचान बना चुका है. क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है और आने वाले समय में यहां भव्य हेरिटेज कॉटेज का निर्माण कराया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola