ePaper

विद्यासागर : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर किया गया जागरूक

Updated at : 24 Jan 2026 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यासागर : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर किया गया जागरूक

विद्यासागर. करमाटांड़ अंचल सभागार में शनिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ अंचल सभागार में शनिवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता सीओ सह प्रभारी सीडीपीओ चोनाराम हेंब्रम ने की. आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की गई. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक जागरुकता का संदेश दिया. छात्राओं ने प्रस्तुत नाटकों में बालिका शिक्षा, लैंगिक समानता, बाल विवाह रोकथाम एवं बेटियों के अधिकारों पर प्रभावशाली ढंग से प्रकाश डाला. सीओ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं, लाभों एवं पात्रता की जानकारी दी. साथ ही बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा को लेकर आंगनबाड़ी की भूमिका पर भी चर्चा की. सेविकाओं को आधार कार्ड, आंगनबाड़ी केंद्र से संबंधित आवश्यक दस्तावेज, पोषण ट्रैकर प्रक्रियाओं के बारे में दिशा-निर्देश दिए गए. मौके पर महिला पर्यवेक्षिका मीनू हांसदा, उमा कुमारी, बीपीओ सावित्री किस्कू, पशु चिकित्सा पदाधिकारी नंदिता कुमारी, सेविका आरती देवी, सरिता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, अनीता कुमारी, झुमरी हेंब्रम, पद्मावती कुमारी, मकलू हेंब्रम, जोहरण बीबी, रिंकी देवी, सेरुण निशा, जहुरन बीबी, रबीना खातून, पूजा कुमारी, मुन्नी कुमारी, आमना खातून उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola