बागडेहरी पुलिस ने चरकाडीह गांव में चलाया जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
बागडेहरी पुलिस ने चरकाडीह गांव में चलाया जागरूकता अभियान

विशेष रूप से साइबर अपराध, घरेलू महिला हिंसा, तेल पाइप लाइन, सड़क सुरक्षा, बाल विवाह, मानव तस्करी संबंधित कानूनों में प्रावधानों की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

कुंडहित. बागडेहरी पुलिस ने थाना क्षेत्र के चरकाडीह गांव में कम्युनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में थाना प्रभारी अमित कुमार ने ग्रामीणों को रोजमर्रा से संबंधित विभिन्न प्रकार के कानून की जानकारी दी. विशेष रूप से साइबर अपराध, घरेलू महिला हिंसा, तेल पाइप लाइन, सड़क सुरक्षा, बाल विवाह, मानव तस्करी संबंधित कानूनों में प्रावधानों की जानकारी दी गयी. साथ ही बच्चा चोरी अफवाह को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि छोटी-मोटी समस्याओं को आपस में मिलजुल कर उसका समाधान कर लेना ही हितकर होता है. उन्होंने कहा कि अगर छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान में पुलिस की मदद की आवश्यकता हो, तो बेहिचक पुलिस से संपर्क करें. पुलिस आपकी छोटी-मोटी समस्याओं को भी स्थानीय स्तर पर ही सुलझाने का हरसंभव प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और इस दौरान सामने आने वाली छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस पदाधिकारी से अपनी-अपनी जरूरतो के अनुसार सवाल पूछे. इनका जवाब उपस्थित पुलिस पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को दिया गया. मौके पर पुलिस पदाधिकारी सहित ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola