कुंडहित पुलिस ने अमलादही पंचायत में चलाया जागरूकता अभियान
Published by : BINAY KUMAR Updated At : 16 May 2025 11:39 PM
ग्रामीणों को रोजमर्रा से संबंधित विभिन्न प्रकार के कानून की जानकारी दी गयी. विशेष रूप से सड़क सुरक्षा, बाल विवाह, मानव तस्करी से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी.
कुंडहित. कुंडहित पुलिस की ओर से प्रखंड के अमलादही पंचायत मुख्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अमलादही के अलावा पंचायत के विभिन्न गांवों के लोग भी उपस्थित थे. कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी निताई दास ने बताया कि ग्रामीणों को रोजमर्रा से संबंधित विभिन्न प्रकार के कानून की जानकारी दी गयी. विशेष रूप से सड़क सुरक्षा, बाल विवाह, मानव तस्करी से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान दास ने कहा कि छोटी-मोटी समस्याओं को आपस में मिल-जुल कर उसका समाधान कर लेना ही हितकर होता है. उन्होंने कहा कि अगर छोटी-मोटी समस्याओं के समाधान में पुलिस की मदद की आवश्यकता हो, तो बेहिचक पुलिस से संपर्क करें. पुलिस आपकी छोटी-मोटी समस्याओं को भी स्थानीय स्तर पर ही सुलझाने का हरसंभव प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और इस दौरान सामने आने वाली छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी पुलिस पदाधिकारी से अपनी जरूरतों के अनुसार सवाल पूछे, जिनका जवाब उपस्थित पुलिस पदाधिकारी द्वारा ग्रामीणों को दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










