जिले में उपलब्ध जंगल, झाड़ी भूमि की अद्यतन विवरण करायें उपलब्ध – एसी

Updated:
विज्ञापन
जिले में उपलब्ध जंगल, झाड़ी भूमि की अद्यतन विवरण करायें उपलब्ध – एसी

जामताड़ा के अपर समाहर्ता पूनम कच्छप ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में जिले के अंचल निरीक्षकों को निर्देश दिए कि जंगल और झाड़ी भूमि की नवीन जानकारी यथाशीघ्र उपलब्ध कराई जाए और वन विभाग से अधिसूचित वन भूमि का विवरण जिला राजस्व शाखा को भेजा जाए। जामताड़ा नगर पंचायत के डंपिंग यार्ड के लिए भूमि चिन्हित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। तकनीकी समस्याओं की तुरंत जानकारी देने, उच्च न्यायालय के लंबित मामलों एवं नीलाम पत्र से जुड़े मुद्दों का शीघ्र निपटान करने पर बल दिया गया। प्राकृतिक आपदा प्रभावितों को अनुग्रह राशि भुगतान हेतु अभिलेख बनाकर राजस्व शाखा को भेजने और जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निपटान के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामताड़ा. अपर समाहर्ता पूनम कच्छप ने जिले के सभी अंचल निरीक्षकों के साथ राजस्व विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की. उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में उपलब्ध जंगल और झाड़ी भूमि की अद्यतन जानकारी सभी अंचल यथाशीघ्र उपलब्ध कराएं. साथ ही अधिसूचित वन भूमि की विवरणी वन विभाग से प्राप्त कर जिला राजस्व शाखा को भेजें. जामताड़ा नगर पंचायत के लिए डंपिंग यार्ड निर्माण हेतु जामताड़ा और नारायणपुर अंचल की सीमा पर उपयुक्त भूमि चिन्हित कर प्रतिवेदन देने को कहा गया. तकनीकी समस्याओं के निराकरण हेतु पत्र के माध्यम से तत्काल सूचना देने का निर्देश दिया गया. उच्च न्यायालय से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, नीलाम पत्र से जुड़े मामलों को जल्द निपटाने और जीएम लैंड सर्वे कार्य में अपेक्षित प्रगति लाने पर जोर दिया गया. प्राकृतिक आपदा जैसे अतिवृष्टि से प्रभावित लाभुकों को नियमानुसार अनुग्रह राशि भुगतान के लिए अभिलेख तैयार कर जिला राजस्व शाखा को भेजने का निर्देश दिया गया. जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित करने और राजस्व संग्रहण सहित अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola