आसनसोल मंडल ने ऑपरेशन ''''महिला सुरक्षा'''' के तहत की 10,634 गिरफ्तारियां

जामताड़ा. पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सुरक्षा, प्रवर्तन और यात्री सेवा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है.
– बचाव अभियान, प्रवर्तन अभियानों और यात्री सहायता में आरपीएफ की महत्त्वपूर्ण भूमिका संवाददाता, जामताड़ा पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान सुरक्षा, प्रवर्तन और यात्री सेवा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है, जो सुरक्षित, सुगम और यात्री-अनुकूल रेलवे प्रणाली सुनिश्चित करने में अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है. ये उपलब्धियां विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से संभव हुई हैं, जिसमें रेलवे सुरक्षा बल ने जमीनी स्तर पर भूमिका निभाई है. मिशन ‘जीवन रक्षा’ के तहत, रेलवेकर्मियों, विशेषकर आरपीएफ के जवानों ने सफलतापूर्वक 10 लोगों की जानें बचाई. ऑपरेशन ‘मातृशक्ति’ के तहत रेलवे परिसर और ट्रेनों में पांच महिला यात्रियों का सुरक्षित प्रसव संभव हुआ. आरपीएफ की सतर्कता और फील्ड इंटेलिजेंस के दम पर चलाए गये ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के परिणामस्वरूप 427 बच्चों को बचाया गया. ऑपरेशन ‘सतर्क’ के तहत अवैध शराब के 142 मामले पकड़े गये, जिसके परिणामस्वरूप लगभग 2,600 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी, जिसकी कीमत ₹16.59 लाख से अधिक थी, साथ ही कई गिरफ्तारियां भी हुईं. ऑपरेशन ‘एएएचटी’ (मानव तस्करी विरोधी) के तहत, आरपीएफने 36 पीड़ितों को बचाया और 22 तस्करों को गिरफ्तार किया. यात्रियों के सामान की चोरी के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियानों के परिणामस्वरूप 57 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई. ऑपरेशन ””महिला सुरक्षा”” के तहत 6,416 मामले दर्ज किए गए और 10,634 गिरफ्तारियां हुईं, जिससे महिला यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई. ऑपरेशन ””दूसरा”” के तहत अनधिकृत विक्रेताओं के खिलाफ 3,574 मामले दर्ज किए गये. आरपीएफ जवानों ने ””समय पालन”” के तहत 1,484 मामले दर्ज किए, जिससे अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई और परिचालन अनुशासन में सुधार हुआ. ऑपरेशन ””अमानत”” के तहत 766 छूटे हुए सामान बरामद किए गए, जिनकी कीमत ₹1.01 करोड़ से अधिक थी. ऑपरेशन ””सेवा”” के तहत 128 यात्रियों को समय पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की गयी, जबकि ऑपरेशन ””डिग्निटी”” के तहत आरपीएफ जवानों की सहायता से 47 बुजुर्ग यात्रियों की देखभाल और सहायता प्रदान की गयी. आरपीएफ की सक्रिय भागीदारी से चलाए गए ऑपरेशन ””भूमि”” के तहत 30 अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाए गये, जिनमें 45,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले 328 अतिक्रमण हटाए गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




