आर्ट ऑफ लिविंग आज मनायेगा गुरु पूर्णिमा महोत्सव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Jul 2024 7:45 PM
जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग की कायस्थपाड़ा स्थित सरस्वती मंदिर सरस्वती मंदिर में बैठक हुई.
जामताड़ा. जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग की कायस्थपाड़ा स्थित सरस्वती मंदिर सरस्वती मंदिर में बैठक हुई. अध्यक्षता जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक राजेंद्र गोराई ने की. बैठक में रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया. आर्ट ऑफ लिविंग के मीडिया कोऑर्डिनेटर विजय भगत ने बताया कि रविवार 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सुबह 5:30 बजे प्रशिक्षक राजेंद्र गोराई के साथ गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के आवाज में लॉन्ग सुदर्शन क्रिया कराया जायेगा. सदस्यों द्वारा पौधरोपण किया जायेगा. संध्या 5:00 बजे गुरु पूजन के साथ सत्संग एवं फुल मून मेडिटेशन के बाद प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन होगा. मौके पर वैदिक धर्म संस्थान प्रमुख वर्षा कश्यप, रीना द्विवेदी, अंजू भगत, अरुण चौधरी, रीता घोष, पूर्णिमा गोराई, चुमकी दास, माला गोराई, अंजू चौधरी, उषा किरण सिंह, शत्रुघ्न यादव, इंदु प्रभा, छवि घोष, रिद्धि वैद्य आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










