मंईयां सम्मान योजना के आवेदनों को करें अप्रूव्ड : बीडीओ

बीडीओ ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना व अबुआ आवास योजना की समीक्षा की.
फोटो – 03 बैठक करते बीडीओ मुरली यादव नारायणपुर. बीडीओ मुरली यादल की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बैठक हुई. इस अवसर पर बीडीओ ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना व अबुआ आवास योजना की समीक्षा की. कहा कि पंचायतों में शिविर लगाकर मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का आवेदन लिए गए हैं. प्रखंड स्तर पर अप्रूवल देना बाकी है, जिसे जल्द पूरा करना है. कहा कि वर्तमान में 1299 अबुआ आवास के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं, जिनमें ज्यादातर लाभुकों को द्वितीय किस्त की राशि दी गयी है. शेष लाभुकों में राशि हस्तांतरित करने की प्रक्रिया की जा रही है, जो बहुत जल्द हो जायेगा. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर द्वितीय मतदाता पुनरीक्षण के तहत फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरने को लेकर समीक्षा की. वहीं 15वें वित्त निधि का उपयोग पंचायतों के विकास कार्यों में करना है. प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का चयन करना है. मौके पर प्रखंड समन्वयक तापस लायक, नरेश सोरेन, मनोज खां, पूजा मांझी, पंपा मांझी आदि मौजूद थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










