ePaper

अक्षरा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो

Updated at : 18 Nov 2024 8:52 PM (IST)
विज्ञापन
अक्षरा सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया रोड शो

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सारठ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह के पक्ष में सोमवार को करमाटांड़ में रोड शो किया.

विज्ञापन

विद्यासागर. भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने सारठ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह के पक्ष में सोमवार को करमाटांड़ में रोड शो किया. रोड शो नारंगी मोड़ से दोपहर 1:00 बजे से शुरू होकर मंझलीबाद, घोड़दौड़ मोड़, कुरा, शहरजोड़ी, दमगड़ा, चितरा, गांजा मोड़, दुलदुली मोड़, कजरा मोड़, ताराबहाल, नावाडीह, शीतलपुर मोड़, अलगचुंआ, करमाटांड़ बाजार होते हुए कालाझरिया में संपन्न हुआ. रोड शो के दौरान आगे-आगे रणधीर कुमार सिंह की पत्नी मीनाक्षी सिंह साथ में थीं. भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने सभी लोगों से भाजपा प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola