अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन आयोजित

Updated:
विज्ञापन
अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन आयोजित

नाला. कुलडंगाल पंचायत के अंतर्गत कालीपाथर गांव में शुक्रवार से चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

नाला. कुलडंगाल पंचायत के अंतर्गत कालीपाथर गांव में शुक्रवार से चौबीस प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन सह पाला कीर्तन का आयोजन किया गया. शुभ गंधादिवस अनुष्ठान का आयोजन काफी धूमधाम से किया गया. बीरभूम जिले की मशहूर कीर्तन गायिका सुषमा दास वैष्णव ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधारानी की लीला आधारित कीर्तन प्रस्तुत की. उन्होंने जीव जगत से कहा कि कलियुग में हरिनाम संकीर्तन ही सर्वोपरि है. हरिनाम संकीर्तन श्रवण करने से त्रिताप ज्वाला दूर होती है. हम सभी सांसारिक जीव होने के कारण गृहस्थ धर्म का पालन करते हुए दिन में कम से कम एक बार भगवान का स्मरण मनन एवं गुण कीर्तन करना चाहिए. इससे मानसिक तनाव दूर होता है. साथ ही आध्यात्मिक चेतना जागृत होता है. कहा कि भगवान सदैव भक्त के अधीन हैं. भक्त की सभी प्रकार के पीड़ा दुख हर लेते हैं. सच्चा भक्त वही है जो भगवान के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola