सूची में मतदाताओं का नाम 24 जुलाई तक जोड़ें : बीडीओ

विधानसभा चुनाव की तिथि समीप आने के साथ ही चुनाव की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गयी है.
नारायणपुर. विधानसभा चुनाव की तिथि समीप आने के साथ ही चुनाव की तैयारी प्रशासनिक स्तर पर शुरू कर दी गयी है. बुधवार को बीडीओ मुरली यादव ने मतदाता पुनरीक्षण कार्य को शीघ्र पूरा करवाने को लेकर अपने अधीनस्थों के साथ बैठक की. कहा कि अपने अपने क्षेत्र के बीएलओ से 24 जुलाई तक मतदाताओं का नाम सूची में जोड़वाना सुनिश्चित करें. ख्याल रहे 18 वर्ष के वैसे युवक-युवती जिनका नाम सूची में नहीं है उनका नाम अवश्य जोड़ना है. साथ ही जिस मतदाता का निधन हो चुका है उन्हें सूची से हटाना है. इसके अलावा उन्होंने अबुआ आवास योजना की भी समीक्षा पंचायत सचिव के साथ की. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को आवास निर्माण के लिए द्वितीय किस्त मिल चुका है उनका कार्य तेजी से आगे बढ़वाएं. मौके पर तापस लायक, भरत देहरी, पूजा मांझी, अमरेंद्र झा, अनिकेत सिंह आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










