ePaper

युवक की हत्या मामले में रूपनारायणपुर से आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 11 Jul 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
युवक की हत्या मामले में रूपनारायणपुर से आरोपी गिरफ्तार

मिहिजाम. त्रिकोणीय प्रेम में युवक की गला रेत कर हत्या के मामले में रूपनारायणपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मिहिजाम. त्रिकोणीय प्रेम में युवक की गला रेत कर हत्या के मामले में रूपनारायणपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपी राहुल मांझी पर जामुड़िया थाना क्षेत्र के निघा निवासी 23 वर्षीय देवज्योति सिंह की हत्या करने का आरोप है. 4 जून को देवज्योति का शव राष्ट्रीय राजमार्ग पर एथोरा से सीतारामपुर जाने वाली सड़क किनारे मिला था. मौके से पुलिस ने देवज्योति की बाइक भी बरामद की थी. वह राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे एक फैक्ट्री में काम करता है. 4 जून को वह कार्यालय से बाइक पर लौट रहे थे. इस घटना में देवज्योति के पिता ने बेटे के कार्यालय में काम करने वाले एक अन्य महिला कर्मचारी पम्मी शर्मा को आरोपी बनाते हुए कुल्टी थाने में शिकायत दर्ज करायी. शिकायत के बाद पुलिस ने पम्मी सिंह को गिरफ्तार किया. उससे पूछताछ के बाद रूपनारायणपुर पुलिस राहुल मांझी को गिरफ्तार किया. पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी राहुल मांझी ने पुलिस के सामने हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली है. उसने बताया कि वह पम्मी शर्मा से प्यार करता था, लेकिन देवज्योति सिंह उसके प्यार में बाधा बन रहा था. उस बाधा को हटाने के लिए उसने देवज्योति की हत्या कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JIYARAM MURMU

लेखक के बारे में

By JIYARAM MURMU

JIYARAM MURMU is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola