ePaper

अभय कुमार ने करमाटांड़ थाने का संभाला पदभार

Updated at : 22 Aug 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
अभय कुमार ने करमाटांड़ थाने का संभाला पदभार

करमाटांड़ थाने में नये थाना प्रभारी अभय कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य है.

विज्ञापन

विद्यासागर. करमाटांड़ थाने में नये थाना प्रभारी अभय कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा करना मेरा परम कर्तव्य है. जनता की सेवा के लिए 24 घंटे थाना मदद करेगी. गलत कार्य करने वाले व्यक्ति को कानूनी प्रक्रिया में लाया जायेगा. क्राइम रोकने के लिए नेटवर्किंग जाल बिछा रहेगा. यहां साइबर क्राइम करने वाले पर भी नजर रहेगी. बता दें कि निवर्तमान थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे को मिहिजाम थाने में पदस्थापित किया गया है. छह माह में ही बदले गये नारायणपुर थाना प्रभारी नारायणपुर. नारायणपुर थाने में नये थाना प्रभारी के रूप में रंजीत प्रसाद गुप्ता की जगह चंदन कुमार तिवारी को नारायणपुर थाना का प्रभार दिया गया है. नये थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी ने गुरुवार को स्वत: पदभार ग्रहण किया. वे नारायणपुर थाने में ही सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे. विवेकानंद दुबे बने मिहिजाम थाना प्रभारी मिहिजाम. मिहिजाम थाना के नया थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे को बनाया गया है. निवर्तमान थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया है. विवेकानंद दुबे इससे पूर्व करमाटांड़ थाना प्रभारी थे. एसपी कार्यालय से आदेश जारी होने के बाद नये प्रभारी श्री दुबे ने गुरुवार को प्रभार ग्रहण कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola