अजय नदी में डूबकर दसवीं के छात्र की मौत

Updated:
विज्ञापन
अजय नदी में डूबकर दसवीं के छात्र की मौत

अजय नदी में डूबकर दसवीं के छात्र की मौत

विज्ञापन

सावन माह की अंतिम सोमवारी पर जलाभिषेक के लिए लाने गया था जल प्रतिनिधि, मिहिजाम. सावन के अंतिम सोमवार को शिवभक्ति के दौरान एक दुखद घटना में पश्चिम बंगाल के जामग्राम हाई स्कूल के दसवीं के छात्र कल्याण दास (14) की अजय नदी में डूबने से मौत हो गयी. कल्याण, जो ब्राह्मणपाड़ा का निवासी था और अगले वर्ष माध्यमिक परीक्षा देने वाला था, सुबह करीब साढ़े पांच बजे अपने दोस्तों के साथ रुनाकुड़ा घाट गया था. नदी में उतरते ही वह तेज धारा में बह गया. उसके दोस्त उसे बचाने में विफल रहे. स्थानीय लोगों ने उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है, और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola