पाथरचपड़ा में नये जेल का होगा निर्माण, जलापूर्ति के लिए प्राक्कलन करें तैयार : डीसी

डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय में मंडल कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई. डीसी ने पाथरचपड़ा में नये मंडल कारा निर्माण के लिए जलापूर्ति के निमित्त प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया,
जामताड़ा. डीसी कुमुद सहाय की अध्यक्षता में समाहरणालय में मंडल कारा सुरक्षा समिति की बैठक हुई. डीसी ने पाथरचपड़ा में नये मंडल कारा निर्माण के लिए जलापूर्ति के निमित्त प्राक्कलन, कारा की सुरक्षा, कारा में कैदियों के लिए मूलभूत सुविधाएं, बंदियों के परिजनों से मुलाकाती, स्वास्थ्य सुविधाएं, प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे की क्रियाशीलता, ड्रैगन लाइट, जैमर, टेलीफोन बूथ, वाकी-टॉकी, सायरन की व्यवस्था की समीक्षा की. डीसी नए जेल निर्माण स्थल पाथरचपड़ा में जलापूर्ति के लिए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को प्राक्कलन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इसके अलावा नये मंडल कारा में स्वच्छ पेयजल के लिए अतिरिक्त 08 आरओ वॉटर प्यूरिफायर सिस्टम लगाने के लिए विभाग से पत्राचार करने का निर्देश दिया. उन्होंने कारा में रिक्त पदों पर पदस्थापन के लिए विभाग को स्मार-पत्र भेजने का निर्देश दिया. कहा कि कारा की सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक नहीं होनी चाहिए. कारा सुरक्षा के दृष्टिगत सभी यंत्रों के अलावा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था पर जानकारी ली. वहीं कारा में आने जाने वालों की सघन तलाशी करने, मुलाकाती के बाद परिजनों की ओर से बंदियों को भेजी जाने वाली सामग्री की पूरी जांच के बाद ही कारा में प्रवेश सुनिश्चित करने की बात कही है. विभिन्न सुरक्षात्मक बिंदुओं पर कड़ी निगरानी रखने, मंडल कारा में बंदियों को जेल मैनुअल के हिसाब सभी मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मौके पर एसपी एहतेशाम वकारिब, सिविल सर्जन डॉ आनंद मोहन सोरेन, प्रभारी कारा अधीक्षक विजय कुमार, प्रभारी कारापाल ललन कुमार भारती आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




