गणतंत्र दिवस पर कुंडहित में निकाली जायेगी प्रभात फेरी

Updated:
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर कुंडहित में निकाली जायेगी प्रभात फेरी

कुंडहित. प्रखंड सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ जमाले राजा ने की.

विज्ञापन

कुंडहित. प्रखंड सभागार में गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ जमाले राजा ने की. बीडीओ ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य व अनुशासित तरीके से मनाया जायेगा. कार्यक्रम की शुरुआत गाजे-बाजे के साथ प्रभात फेरी से होगी. झंडोत्तोलन सुबह 7:25 बजे प्राथमिक विद्यालय बाघाशोला से प्रारंभ होकर 10:10 बजे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में संपन्न होगा. प्रभातफेरी प्राथमिक विद्यालय बाघाशोला 7:25 बजे से शुरू होकर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय में 7:42 बजे, सिंहवाहिनी प्लस टू उच्च विद्यालय में 7:57 बजे, भागवत झा आजाद इंटर कॉलेज में 8:10 बजे, डिग्री महाविद्यालय कुंडहित में 8:15 बजे, पशुपालन कार्यालय में 8:25बजे, आरइओ कार्यालय में 8:30 बजे, किसान भवन में 8:53 बजे, अंचल सह प्रखंड कार्यालय में 9:00 बजे, कुंडहित पुलिस निरीक्षक कार्यालय में 9:25 बजे, कुंडहित थाना में 9:30 बजे, एनजीओ प्रगति कार्यालय में 9:55 बजे होते हुए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 10:10 बजे पहुंचेगी. इसके उपरांत लगभग 40 सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola