सजल मंडल के गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज

Updated:
विज्ञापन
सजल मंडल के गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज

नाला. नाला प्रखंड स्थित मां मालंचा नेचर पार्क में कार्यरत बेहराकुड़ी गांव के मजदूर सजल मंडल कार्य समाप्त के बाद घर नहीं लौटने हैं.

विज्ञापन

नाला. नाला प्रखंड स्थित मां मालंचा नेचर पार्क में का���्यरत बेहराकुड़ी गांव के मजदूर सजल मंडल कार्य समाप्त के बाद घर नहीं लौटने हैं. इससे परिवार वाले चिंता में है. परिजनों के अनुसार, सजल मंडल बीते दिनों शाम करीब 4:30 बजे निर्धारित ड्यूटी के लिए घर से निकले थे. उनकी ड्यूटी रात से लेकर सुबह पांच बजे तक थी, लेकिन ड्यूटी समाप्त होने के बाद भी वे घर नहीं लौटे. परिजनों ने मोबाइल फोन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मोबाइल का स्वीच ऑफ बता रहा था. परिजनों ने मालंचा नेचर पार्क के प्रबंधन से संपर्क किया. वहां से जानकारी दी गयी कि सजल मंडल ड्यूटी पूरी करने के बाद घर के लिए निकल चुके थे. परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया. इस संबंध में शुक्रवार को सजल मंडल की मां माला मंडल नाला थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola