मिहिजाम से दो साइबर ठग पकड़े गये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Apr 2017 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

दो माह से कशबेदिया में चल रहा था गैंग मिहिजाम में पहली बार पुलिस ने साइबर ठगों पर कार्रवाई करने में सफलता पायी है. यहां दो माह से बड़ा गैंग काम कर रहा था. जामताड़ा : करमाटांड़ के बाद मिहिजाम में पांव फैला रहे साइबर क्राइम गिरोह को मिहिजाम पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया. पुलिस […]
विज्ञापन
दो माह से कशबेदिया में चल रहा था गैंग
मिहिजाम में पहली बार पुलिस ने साइबर ठगों पर कार्रवाई करने में सफलता पायी है. यहां दो माह से बड़ा गैंग काम कर रहा था.
जामताड़ा : करमाटांड़ के बाद मिहिजाम में पांव फैला रहे साइबर क्राइम गिरोह को मिहिजाम पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया. पुलिस अधीक्षक डॉ जया रॉय के निर्देश पर मिहिजाम पुलिस ने थाना क्षेत्र के कुसबेदिया गांव में छापेमारी कर दो साइबर आरोपित सहित आठ मोबाइल, चार एटीएम, टीवी सहित अन्य सामान बरामद किया है.
प्रेस वार्ता के दौरान इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ पूज्य प्रकाश ने कहा कि करीब दो माह से कुसबेदिया गांव में कुछ युवक गैंग बनाकर साइबर क्राइम का काम कर रहा था. उसके बाद मंगलवार रात को थाना प्रभारी अजय सिंह एवं अन्य पुलिस बल ने कुसबेदिया गांव में छापेमारी कर गांव के दो साइबर आरोपी बैजनाथ गोराई एवं रिजु गोराई को गिरफ्तार किया है. दोनों साइबर आरोपित के पास से चार मोबाइल सहित अन्य कई फरजी सिम बरामद किया है.
एसडीपीओ ने बताया कि पुलिस ने जब दोनों आरोपित से पूछताछ की तो आरोपित ने तीन अन्य साइबर आरोपी बलराम गोराई, मिलन गोराई एवं मधाय गोराई का नाम बताये. उसके सत्यापन के लिए तीनों के घर में छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान बलराम गोराई के घर से विभिन्न कंपनी के 16 फरजी सिम, चार एटीएम, एलएडी टीवी सहित अन्य कीमती सामान बरामद किये हैं. वर्तमान में सभी पांचों साइबर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




