जेबीसी में 27 व 28 मार्च को लगेगा पुस्तक मेला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन

मेला में मिलेंगे विभिन्न प्रकाशन के पुस्तक जामताड़ा : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिला में पुस्तक मेला का आयोजन दिसंबर 2016 में ही करना था, लेकिन जिला शिक्षा विभाग द्वारा चार माह के बाद मार्च में कराने की तैयारी कर रही है. राज्य द्वारा दिये गये पुस्तक मेला की राशि भी विभाग को […]
विज्ञापन
मेला में मिलेंगे विभिन्न प्रकाशन के पुस्तक
जामताड़ा : राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जिला में पुस्तक मेला का आयोजन दिसंबर 2016 में ही करना था, लेकिन जिला शिक्षा विभाग द्वारा चार माह के बाद मार्च में कराने की तैयारी कर रही है. राज्य द्वारा दिये गये पुस्तक मेला की राशि भी विभाग को दिसंबर माह में उपलब्ध करा दिया था. इसके बावजूद विभाग को मेला का आयोजन करने में चार माह लग गया. हालांकि शिक्षा विभाग द्वारा पुस्तक मेला का आयोजन के लिए जिला मुख्यालय स्थित जेबीसी प्लस टू विद्यालय को चिन्हित किया गया है जो 27 व 28 मार्च को दो दिवसीय आयोजित होगी. पुस्तक मेला में नेशनल बुक ट्रस्ट, प्रकाशन विभाग,
सूचना एवं प्रकाशन मंत्रालय भारत सरकार सहित अन्य प्रकाशन के पुस्तक मिलेगा. जिससे प्रबुद्ध लोग, छात्र छात्रा को विभिन्न प्रकाशन के पुस्तक खरीदने का मौका मिलेगा. पुस्तक मेला के दौरान स्कूली बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता किया जायेगा. प्रतियोगिता में भाग लेने के जिला विद्यालय के प्राचार्य को निर्देश भी दिया जा चुका है. मेला के दौरान जिला स्तर से एक समिति का गठन किया है. जिसमें पांच शिक्षक रहेंगे जो मेला की व्यवस्था का देख रेख करेंगे.
पुस्तक मेला का आयोजन करने के लिए तिथि निर्धारित की ली गई है जो जेबीसी प्लस टू विद्यालय में 27 व 28 मार्च को किया जायेगा.
– नारायण विश्वास, डीएसइ, जामताड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




