दो पक्षों में झड़प, एक को मारी गोली
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jan 2017 1:14 AM (IST)
विज्ञापन

दुर्गापुर गांव में बिजली का टोका जोड़ने के दौरान हुआ विवाद बाराहाट : थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में शुक्रवार की रात बिजली जलाने को लेकर दो पक्षों में झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के मुताबिक गांव के अमरजीत मंडल ने रोहित कुमार नाम के […]
विज्ञापन
दुर्गापुर गांव में बिजली का टोका जोड़ने के दौरान हुआ विवाद
बाराहाट : थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में शुक्रवार की रात बिजली जलाने को लेकर दो पक्षों में झड़प के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जानकारी के मुताबिक गांव के अमरजीत मंडल ने रोहित कुमार नाम के युवक के घर का कनेक्शन ट्रांसफाॅर्मर से काट दिया था. इसे जोड़ने के लिये रोहित कुमार जब वहां पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद छिड़ गया. इस दौरान अमरजीत ने अपने पास से थ्रीनट निकाल कर रोहित को गोली मार दी. घटना के बाद रोहित कुमार वहीं गिर गया.
शोर होने पर जबतक परिजन घटना स्थल पर पहुंचे आरोपी फरार हो गया था. मामले को लेकर जब परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो अजय मंडल व केदार मंडल ने गाली-गलौज कर भगा दिया. घटना को लेकर घायल के पिता सुमन सिंह द्वारा बाराहाट थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस आरोपी की धर पकड़ के लिये प्रयास कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




