ताला लगा कर आग लगाने की दी धमकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 Jan 2017 1:59 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर के जामताड़ा कार्यालय पर इरफान के लाेगाें ने किया हंगामा जामताड़ा : विधायक इरफान अंसारी के समर्थकों ने शनिवार काे प्रभात खबर के जामताड़ा कार्यालय के सामने हंगामा किया आैर कार्यालय में आग लगाने की धमकी दी. विधायक के समर्थक इरफान अंसारी के विरोध की खबर छपने से नाराज थे. जामताड़ा कॉलेज में […]
विज्ञापन
प्रभात खबर के जामताड़ा कार्यालय पर इरफान के लाेगाें ने किया हंगामा
जामताड़ा : विधायक इरफान अंसारी के समर्थकों ने शनिवार काे प्रभात खबर के जामताड़ा कार्यालय के सामने हंगामा किया आैर कार्यालय में आग लगाने की धमकी दी. विधायक के समर्थक इरफान अंसारी के विरोध की खबर छपने से नाराज थे. जामताड़ा कॉलेज में शुक्रवार को साेहराय उत्सव था आैर उसी में हिस्सा लेने श्री अंसारी गये थे, जिसका विराेध विद्यार्थी परिषद ने किया था.
शनिवार शाम करीब 4.30 बजे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के दर्जन भर समर्थक कार्यालय पहुंचे आैर नारेबाजी शुरू कर दी. समर्थकाें ने प्रभात खबर कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारियाें काे भी धमकी देते हुए कहा कि खबर छापाेगे, ताे अॉफिस में ताला बंद कर आग लगा देंगे. हंगामा करने के बाद वे चले गये.
कई संगठनों ने हंगामे की निंदा की : प्रभात खबर कार्यालय में कांग्रेसियाें द्वारा हंगामा करने का कई संगठनाें-दलाें ने विराेध किया है. संगठन के लोगों ने कहा कि अखबार में अपनी बातों को रखने की स्वतंत्रता है, न कि हंगामा करने की. शनिवार को हंगामे के बाद अभाविप व आदिवासी संगठनों ने बैठक भी की. संताल परगना के आदिवासी संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को बुलायी गयी है, जिसमें प्रभात खबर कार्यालय में हंगामे के विरोध में आंदोलन की रणनीति तय की जायेगी. झामुमो की केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष अशोक मंडल, 20 सूत्री उपाध्यक्ष संतन मिश्रा, झाविमो के जिलाध्यक्ष सुनील हांसदा, आजसू के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार महतो आदि ने घटना की निंदा की़
विधायक काे गिरफ्तार करें : प्रवीण : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण प्रभाकर ने हंगामे की निंदा करते हुए कहा कि इसके पीछे विधायक इरफान अंसारी का हाथ है. उन्होंने विधायक आैर उनके समर्थकाें काे शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की. उन्हाेंने कहा कि यह लाेकतंत्र पर हमला है. उन्हाेंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भारी भीड़ देख कर विधायक इरफान अंसारी घबरा गये हैं आैर अनाज शनाप बयानबाजी कर रहे हैं.
सोहराय मिलन समारोह में विधायक के विरोध की खबर छपने के बाद खफा थे कांग्रेसी
विधायक ने स्वीकारा : हुआ रोषपूर्ण प्रदर्शन
पूरे मामले में डॉ इरफान अंसारी ने ह्वाट्सएप पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर स्वीकार किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रभात खबर के कार्यालय में जाकर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा है कि उन्हें सोहराय मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था. छात्र अपने संगठन के नारे लगाये थे, न कि उन्हें वापस जाने को कहा था. नारेबाजी के बाद वे खुद छात्रों से बात करने पहुंचे थे. उन्हाेंने कहा : जामताड़ा कॉलेज में अभाविप के छात्र माहौल बिगाड़ना चाह रहे हैं. छात्रसंघ के पदाधिकारी पढ़ाई का माहौल बनाये रखें. कॉलेज को राजनीति का मंच नहीं बनने दिया जाये. उन्हाेंने कहा कि अभाविप के छात्र कॉलेज का माहौल बिगाड़ना चाह रहे हैं. अभाविप के सदस्य चुनाव का गुस्सा उतार रहे हैं. कॉलेज में कौन आये, कौन नहीं, यह तय करनेवाला छात्र कौन होता है. भाजपा जमीन छीन रही है और अभाविप सोहराय पर्व को छीनने का प्रयास कर रही है.
प्रदर्शन व हंगामा करना उचित नहीं
अखबार के दफ्तर पर इस तरह का प्रदर्शन व हंगामा उचित नहीं है. जो भी शिकायत थी, उसे अखबार के संपादक से करनी चाहिए थी. छात्र कॉलेज का माहौल बिगाड़ने की कोशिश न करें. कॉलेज शैक्षणिक संस्थान है, राजनीतिक का अड्डा नहीं.
फुरकान अंसारी, कांग्रेस के वरीय नेता व पूर्व सांसद
शुक्रवार को जामताड़ा कॉलेज में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें विधायक डॉ इरफान अंसारी बताैर मुख्य अतिथि पहुंचे थे. उनके पहुंचते ही अभाविप कार्यकर्ता व सोहराय मिलन समारोह कमेटी के सदस्य खफा हो गये. छात्राें ने विधायक से कार्यक्रम से वापस जाने को कहा. विधायक मंच पर बैठे थे. नीचे छात्र उनके विराेध में नारेबाजी कर रहे थे. उन्होंने कार्यक्रम का उदघाटन भी करना चाहा, पर छात्रों ने विरोध कर उदघाटन नहीं करने दिया. उनका कहना था कि सोहराय आदिवासियों का पर्व है. इसका राजनीतिकरण नहीं होने दिया जाये. विधायक को कार्यक्रम में आने से मना किया गया था. इसके बावजूद वे कार्यक्रम में आये. छात्रों ने यह भी कहा था कि आमंत्रण पत्र बंटने के बाद उन्होंने काॅलेज प्रबंधन से मांग की थी कि विधायक को इस कार्यक्रम आने से मना किया जाये.कॉलेज प्रबंधन ने भी आश्वस्त किया था कि विधायक को कह दिया गया है. वे कार्यक्रम में नहीं आयेंगे. इसके बावजूद विधायक पहुंचे. विधायक के पहुंचने पर छात्र वापस जाआे के नारे लगाने लगे. विधायक को भी छात्रों के विरोध के सामने झुकना पड़ा और वे मंच से उतर गये. इसके बाद छात्रों ने उन्हें घेर लिया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने भी छात्रों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्रों ने एक न सुनी. उनकी जिद थी कि जब तक विधायक कार्यक्रम से नहीं जायेंगे, विरोध जारी रहेगा. अंतत: करीब डेढ़ घंटे बाद विधायक कॉलेज परिसर से बाहर गये. इसके बाद सरना धर्म गुरु लश्कर सोरेन द्वारा कार्यक्रम का उदघाटन कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




