सिंचाई विभाग के पूर्व प्रधान लिपिक चोरी करते पकड़े गये

Published at :05 Jan 2017 6:42 AM (IST)
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के पूर्व प्रधान लिपिक चोरी करते पकड़े गये

जामताड़ा : सिंचाई विभाग के पूर्व प्रधान लिपिक अपने ही मकान मालिक के घर में चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गये हैं. मामला थाना क्षेत्र के उदलबनी गांव का है. सिंचाई विभाग के पूर्व प्रधान लिपिक सिद्धनाथ शर्मा उदलबनी निवासी प्रदीप कुमार के घर में भारे के मकान में रहते थे. मंगलवार की देर रात […]

विज्ञापन

जामताड़ा : सिंचाई विभाग के पूर्व प्रधान लिपिक अपने ही मकान मालिक के घर में चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गये हैं. मामला थाना क्षेत्र के उदलबनी गांव का है. सिंचाई विभाग के पूर्व प्रधान लिपिक सिद्धनाथ शर्मा उदलबनी निवासी प्रदीप कुमार के घर में भारे के मकान में रहते थे. मंगलवार की देर रात एक बजे घर से सामान चोरी करते मकान मालिक ने पकड़ा. इसके बाद बुधवार को मकान मालिक ने आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने आरोपित सिद्धनाथ शर्मा के पास से दर्जनों नकली चाबी के साथ करीब 20 हजार रुपये बरामद किया है. पुलिस पूरे मामले की जांच गंभीरतापूर्वक कर रही है.

सिंचाई विभाग के पूर्व प्रधान…
मकान मालिक को लगी भनक : आरोपी सिद्धनाथ शर्मा ने रात करीब एक बजे प्रदीप के घर से सामान चोरी कर बालकोनी से नीचे उतर रहा था. इसी दौरान घर मालिक एवं अन्य घर के सदस्य को भनक लगी. उसके बाद जैसे ही घर मालिक बालकोनी के पास से गया तो देखा कि सिद्धनाथ शर्मा हाथ में सर्फ, साबुन और अन्य सामान लेकर उतर रहा था. उसके बाद घर मालिक ने हल्ला मचाने लगे. हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचकर आरोपी को पकड़कर पहले रूम में बंद कर दिया, फिर सुबह ग्रामीण एवं पुलिस के समक्ष रुम का दरवाजा खोला गया. इस संबंध में घर मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि करीब 20 दिन से अधिक समय से हमलोग को इसके ऊपर शक था. क्योंकि हर रात ऊपर वाले रूम में किसी के पांव का आवाज रोज सुनते थे.
मंगलवार देर रात को हमलोग ने इससे रंगे हाथ चोरी करते पकड़ लिया है. बताया कि इसके पास से करीब छह दर्जन से अधिक चाबी भी बरामद किया गया है. आरोपी सिद्धनाथ शर्मा लघु वितरणी प्रमंडल कुलडंगाल शिविर नाला में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत था. 31 जनवरी 2015 को यह सेवानिवृत हुए थे. उसके बाद से उदलबनी में प्रदीप कुमार नामक व्यक्ति के घर में भारे के मकान में रहते थे. साथ ही मूल निवासी बिहार का रहने वाले हैं. हालांकि बुधवार शाम तक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए किसी भी प्रकार के लिखित आवेदन नहीं दिया गया था. वहीं पुलिस पूरे मामले की गंभीरता पूर्वक जांच कर रही है.
मकान मालिक के घर में ही कर रहा था चोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola