मास्टर प्लान से विकसित होगा जामताड़ा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2017 6:39 AM (IST)
विज्ञापन

नगर विकास के तहत 25 साल के लिए बनाया जा रहा है मास्टर प्लान जामताड़ा : समाहरणालय के सभा कक्ष में नगर पंचायत के क्षेत्र को मास्टर प्लान से जोड़ने के लिए डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से विधायक डॉ इरफान अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष […]
विज्ञापन
नगर विकास के तहत 25 साल के लिए बनाया जा रहा है मास्टर प्लान
जामताड़ा : समाहरणालय के सभा कक्ष में नगर पंचायत के क्षेत्र को मास्टर प्लान से जोड़ने के लिए डीसी रमेश कुमार दूबे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य रूप से विधायक डॉ इरफान अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने भाग लिया. बैठक के दौरान नगर विकास विभाग द्वारा तैयार किये डीपीआर पर विचार-विमर्श किया गया. जामताड़ा शहर को अर्बन डब्लपमेंट के लिए नगर विकास विभाग द्वारा डीपीआर में मास्टर प्लान के तहत शहर को दोगुनी बढ़ाया जायेगा.
मास्टर प्लान के तहत जो भी डीपीआर बनाया गया है. वह 25 साल के लिए तैयार किया गया है जिसमें कहा गया कि आने वाले दिन में शहर और ज्यादा डेब्लपमेंट होगा. मास्टर प्लान के तहत किये गये सर्वे में शहर का विकास केवल रोड के किनारे ही हो रहा है. मास्टर प्लान के तहत 21 गांवों को लिये जाने की चर्चा की गयी. नपं अध्यक्ष बीरेंद्र मंडल ने कहा कि मास्टर प्लान के तहत ऐसे गांवों को चयन करें ताकि नगर पंचायत के तहत सारी सुविधा दे सके.
नपं अध्यक्ष ने कहा कि शहर को रिंग रोड से जोड़ा जायेगा. नगर पंचायत के तहत लिये गये मुहल्ले को सारी सुविधा को दी जायेगी. शहर के ड्रेनेज में बहने वाले पानी तालाब में जमा किया जायेगा और वह पानी को लिप्ट एरिगेशन से सिंचाई की सुविधा दिया जायेगा ताकि नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले गांवों के किसान को खेती करने में सुविधा हो सके. कहा : नगर पंचायत अंतर्गत कोई भी खेत खाली नहीं रहेगा. सभी खेतों में किसान अपना फसल उगायेंगे. साथ ही तालाब को विकसित किया जायेगा. नपं अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि तालाब को विकसित करने के लिए वोटिंग लगाया जायेगा और लाइटिंग, पिकनिक स्पॉट बनाया जायेगा.
शहर में बनेगा रिंग रोड शहर का होगा दोगुना विकास
नगर पंचायत जामताड़ा के विकास को लेकर बैठक करते डीसी रमेश दुबे, विधायक डॉ इरफान अंसारी, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल व मौजूद वार्ड पार्षद.फोटो। प्रभात खबर
मास्टर प्लान के तहत बनाया जायेगा पार्किंग
मास्टर प्लान के तहत किये गये सर्वे 25 साल के लिए किया जा रहा है. नगर विकास विभाग के तहत किये गये सर्वे में आने वाले दिन में शहर 2040 में दोगुना हो जायेगा. नपं अध्यक्ष श्री मंडल ने रिंग रोड के बारे में कहा कि शहर के चारों ओर बनाये जा रहे रिंग रोड को जोड़ा जायेगा. जिसमें सभी प्रकार के आवागमन अलग-अलग होंगे. कहा : रिंग रोड शहर में निर्माण हो जाने से अक्सर लगने वाले जाम से शहर को निजात मिलेगा. साथ ही दुर्घटना होने की संभवनाये नहीं रहेगी. नगर पंचायत के क्षेत्र में सार्वजनिक सुलभ शौचालय भी रहेगा. वहीं नगर पंचायत के अंतर्गत मुख्य शहर में पार्किंग की समस्या को लेकर नपं अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा शहर में अलग-अलग जगह पर पार्किंग बनाया जायेगा, ताकि एक ही जगह पर वाहन लोगों को खड़ा न करना पड़े. लोगों को अपने हिसाब से पाकिंर्ग में वाहन खड़ा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




