वन भोज के बहाने रणनीति पर चर्चा

Published at :05 Jan 2017 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
वन भोज के बहाने रणनीति पर चर्चा

जामताड़ा : झामुमो जिला कमेटी ने नारायणपुर के करमदाहा नदी के किनारे वन भेज का आयोजन किया, जिसमें जिला कमेटी के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक कुमार मंडल, प्रो कैलाश प्रसाद साव, मो महफूज आलम, इमतियाज अंसारी सहित अन्य वरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. वन भोज के बहाने जिला कमेटी ने झामुमो का दो फरवरी को […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झामुमो जिला कमेटी ने नारायणपुर के करमदाहा नदी के किनारे वन भेज का आयोजन किया, जिसमें जिला कमेटी के केंद्रीय समिति सदस्य अशोक कुमार मंडल, प्रो कैलाश प्रसाद साव, मो महफूज आलम, इमतियाज अंसारी सहित अन्य वरीय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. वन भोज के बहाने जिला कमेटी ने झामुमो का दो फरवरी को स्थापना दिवस को यादगार बनाने का निर्णय लिया. पार्टी संगठन को एक मजबूत पीलर के रूप में स्थापित करने का रणनीति बनायी गयी.

वनभोज के बहाने पार्टी कार्यकर्ताओं ने जामताड़ा विस सीट को हर हाल में झामुमो कब्जा करने पर विचार-विमर्श किया. वन भोज में झामुमो के दर्जनों पंचायत के मुखिया, प्रमुख, समिति तथा जिप सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर साबित किया कि जामताड़ा विस सीट को झामुमो आगामी चुनाव में हर हाल में कब्जा करेगी. एक-एक कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की शपथ ली. केंद्रीय समिति सदस्य अशोक मंडल ने कहा कि नव वर्ष में सभी लोग एक साथ खुशी मनाने के लिए एक जगह जुटते हैं, जो झामुमो पार्टी कार्यकर्ता भी वनभोज का आयोजन कर खुशी मना रहे हैं.

वनभोज के साथ-साथ पार्टी संगठन को भी मजबूत करने की चर्चा की गयी. मौके पर लालू अंसारी, हातिम अंसारी, विनोद मंडल, शाहिद अंसारी, मदन बाउरी, कमल टुडू, दिनेश मुर्मू, नरेंद्र मुर्मू सहित अनेकों पंचायत प्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता मौजूद थे.

घटना की जितनी भी निंदा की जाय कम, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola