नाला : सड़क दुर्घटना में एक की मौत टेशजुड़िया-बमुनडीहा मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन

मृतक बमुनडीहा निवासी शेख अहिमुद्दीन कुंजबना अस्पताल से जा रहा था घर नाला : नाला थाना क्षेत्र के टेशजुड़िया-बमुनडीहा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. यह घटना रविवार सुबह नौ बजे के आसपास की है. बमुनडीहा निवासी शेख अहिमुद्दीन कुंजबना शीतल अस्पताल से घर वापस आ रहा था. इसी […]
विज्ञापन
मृतक बमुनडीहा निवासी शेख अहिमुद्दीन
कुंजबना अस्पताल से जा रहा था घर
नाला : नाला थाना क्षेत्र के टेशजुड़िया-बमुनडीहा मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. यह घटना रविवार सुबह नौ बजे के आसपास की है. बमुनडीहा निवासी शेख अहिमुद्दीन कुंजबना शीतल अस्पताल से घर वापस आ रहा था. इसी क्रम में टेशजुड़िया महुआबगान के पास पुलिया सामने एक जानवर आ गया. इसी दौरान वाहन संख्या जेएच 10 एच 5386 अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गया. इस घटना में मोटरसाइकिल सवार शेख अहिमुद्दीन (20) की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. एएसआइ जवाहर लाल साहनी तथा एसआइ अवधेश कुमार सिंह घटना स्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. वहीं मृतक के भाई शेख साइमुद्दीन के बयान पर यूडी केस संख्या 09/16 दर्ज किया गया है. इधर, अहिमुद्दीन की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




