पुलिस मेंस का चुनाव शांतिपूर्ण, मतगणना आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Dec 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

तीन बूथ पर कुल 582 वोट पड़े निर्दलीय सहित तीन गुट हैं मैदान में जामताड़ा : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जिला शाखा 2016 का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण हो गया. कुल 582 मेंस के सदस्यों ने मतदान किया. चुनाव के मद्देनजर कोर्ट मोड़ स्थित मेंस शाखा में तीन बूथ बनाये गये थे. जिसमें सुबह 8 […]
विज्ञापन
तीन बूथ पर कुल 582 वोट पड़े
निर्दलीय सहित तीन गुट हैं मैदान में
जामताड़ा : झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन जिला शाखा 2016 का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण हो गया. कुल 582 मेंस के सदस्यों ने मतदान किया. चुनाव के मद्देनजर कोर्ट मोड़ स्थित मेंस शाखा में तीन बूथ बनाये गये थे. जिसमें सुबह 8 बजे से ही वोट डालने के लिए पुलिस कर्मियों का लंबी कतार लग गयी थी. सोमवार सुबह करीब 12 बजे तक मतगणना होगी. वहीं चुनाव के मद्देनजर काफी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी. रांची से आये चुनाव पर्यवेक्षक परमेश्वर महतो, शिवशंकर तिवारी, चतरा से आये चुनाव पदाधिकारी रामदेव पासवान, नरेंद्र सिंह, मंगल हांसदा, अनिल पासवान सहित अन्य पदाधिकारी ने चुनाव संपन्न कराया. चुनाव मैदान में तीन गुट आमने सामने हैं. साथ ही तीन पद के लिए तीन निर्दलीय उम्मीदवार ने भी मैदान में है एवं डेलीगेट पद के लिए कुल 8 उम्मीदवार ने भी निर्दलीय परचा दाखिल किया था.
इस पद के लिए यह है मैदान में
पहला ग्रुप
अध्यक्ष पद के लिए दीपक कुमार यादव, उपाध्यक्ष आशीष चौरसिया, मंत्री सहदेव सोरेन, संयुक्त सचिव मुरलीमनोहर दास, केंद्रीय सदस्य कुलदीप मिंज, अंकेक्षक बाबूधन मुर्मू तथा डेलीगेट पद में अनुज कच्छप, शिव शंकर टुडू, सुखदेव उरांव, रामजीवन हांसदा, सुबोध कुमार सिंह, राजीव कुमार दास, रंजीत कुमार यादव, संजय कुमार गहलोत, मो आलम एवं जोनाथन हेंब्रम ने नामांकन किया है.
दूसरा ग्रुप
अध्यक्ष पद में मनोज कुमार, उपाध्यक्ष बेटवा सोरेन, मंत्री जयकिशोर मरांडी, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, संयुक्त सचिव दिलीप कुमार मुर्मू, केन्द्रीय सदस्य बैजनाथ उरांव, अंकेक्षक गौपेश्वर बलवत मुर्मू एवं डेलीगेट पद में प्रदीप कुमार सिंह, मनोज कुमार, ओम प्रकाश यादव, रणजीत कुमार झा, हर्शवर्धन, रामलाल भंडारी, संजीत सिंह, मुंशी मुर्मू, अनिल कुमार, पवन कुमार झा ने नामांकन किया है.
तीसरा ग्रुप
अध्यक्ष रवींद्र कुमार पासवान, उपाध्यक्ष मुनी परमहंस उरांव, मंत्री सुरेश मरांडी, कोषाध्यक्ष पिंकी कुमारी, केन्द्रीय सदस्य मयंक हर्ष, संयुक्त सचिव ललन कुमार, अंकेक्षक तबिमल किस्कू एवं डेलीगेट पद के लिए सुरेश मरांडी, रवींद्र कुमार पासवान, जय नारायण महतो, दशरथ यादव, पवन कुमार पिंकी कुमारी आदि हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




