भाजपा आदिवासी मोरचा की बैठक

जामताड़ा : भाजपा आदिवासी मोर्चा की बैठक बुधवार को सोनबाद पंचायत में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता आदिवासी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निर्मल सोरेन ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदिवासी मोर्चा के नेतृत्व में 30 दिसंबर को नाला में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा. बैठक […]
जामताड़ा : भाजपा आदिवासी मोर्चा की बैठक बुधवार को सोनबाद पंचायत में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता आदिवासी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष निर्मल सोरेन ने की. बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा आदिवासी मोर्चा के नेतृत्व में 30 दिसंबर को नाला में सोहराय मिलन समारोह का आयोजन किया जायेगा.
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष निर्मल सोरेन ने कहा कि सम्मेलन में अधिक से अधिक आदिवासी कार्यकर्ता भाग लें. सभी प्रखंड में बैठक की आयोजित की जायेगी. मौके पर किसान मोर्चा के जिलध्यक्ष विष्णु मंडल, अर्जुन सोरेन, चिंतामनी भंडारी, रमेश पंडित, गोपाल सोरेन, लखन मरांडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




