पुलिस की सहायता से महिला को मिली पति

मिहिजाम : पति की तलाश करते हुए दिल्ली से मिहिजाम आयी महिला को पुलिस की सहायता से अपने पति से मुलाकत हो पायी. दिल्ली में रह रही 22 वर्षीय महिला पुष्पा देवी ने करीब डेढ़ साल पहले मिहिजाम के पालबगान निवासी पंकज तांती से प्रेम विवाह किया था. पंकज दिल्ली में रहकर एक प्राईवेट नौकरी […]
मिहिजाम : पति की तलाश करते हुए दिल्ली से मिहिजाम आयी महिला को पुलिस की सहायता से अपने पति से मुलाकत हो पायी. दिल्ली में रह रही 22 वर्षीय महिला पुष्पा देवी ने करीब डेढ़ साल पहले मिहिजाम के पालबगान निवासी पंकज तांती से प्रेम विवाह किया था. पंकज दिल्ली में रहकर एक प्राईवेट नौकरी कर रहा था. करीब 15 दिन पहले उसने मिहिजाम स्थित अपने परिजनो से मिलने की बात कहकर लौटा था, लेकिन इसके बाद उसने पुष्पा से किसी प्रकार का सम्पर्क नहीं किया.
इससे परेशान पुष्पा उसके तलाश में वापस मिहिजाम आ गयी और पुलिस को अपनी शिकायत बतायी. उसके द्वारा बताये गये पते पर काफी मशक्कत के बाद पंकज के मकान का पता पुलिस को लग पाया. पुलिस पंकज को थाने ले आयी. हलांकि पुलिस के दिए बयान में पंकज ने बताया कि उसने किसी मित्र को कुछ रुपये उधार दिए थे. जिसके वापसी को लेकर पेरशान था. इसी कारण दिल्ली जाना तुरंत सम्भव नहीं हो पा रहा था. पुलिस ने दोनों से एकरारनामा मंे हस्ताक्षर के बाद थाने से विदा कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




