अवैध जमाबंदी को चिह्नित कर जल्द भेजें रिपोर्ट : डीसी

जामताड़ा : समाहरणालय में मंगलवार को डीसी रमेश कुमार दूबे ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक किया. इस दौरान डीसी ने कहा कि जिला में अवैध जमाबंदी को चिन्हित कर रिपोर्ट आज तक कोई भी अंचल से नहीं भेजा है. कहा जिला में कई ऐसे जगह है जहां अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है. […]
जामताड़ा : समाहरणालय में मंगलवार को डीसी रमेश कुमार दूबे ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक किया. इस दौरान डीसी ने कहा कि जिला में अवैध जमाबंदी को चिन्हित कर रिपोर्ट आज तक कोई भी अंचल से नहीं भेजा है. कहा जिला में कई ऐसे जगह है जहां अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है. वहीं लैंड डिजिनाइजेशन का रिपोर्ट सभी अंचल से भेजने का निर्देश दिया.
कहा जिला के तीन अंचल से लैंड डिजिनाइजेशन का भेजा है जो जामताड़ा, नारायणपुर व नाला अंचल शामिल है. अन्य तीन अंचलाधिकारी को जल्द भेजने का निर्देश दिया. कंप्युटर ऑपरेटर का मानदेय भुगतान को लेकर डीसी ने कहा कि सभी ऑपरेटर का उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करें. सभी को 5 हजार रुपए करके मानदेय के रुप में दिया जायेगा. मौके पर एसी विधान चंद्र चौधरी, डीसीएलआर हेमा प्रसाद, एसडीओ नवीन कुमार, सीओ राकेश भूषण, पंकज कुमार रवि सहित अन्य मौजूद थे.
राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी ने पदाधिकारियों को दिये कई निर्देश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




