लगा नया ट्रांसफॉर्मर जगमगाया डाभाकेंद

Published at :07 Dec 2016 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
लगा नया ट्रांसफॉर्मर जगमगाया डाभाकेंद

ट्रांसफार्मर का उदघाटन करते भाजपा नेता तरुण गुप्ता. जामताड़ा : भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश महामंत्री तरुण गुप्ता ने नारायणपुर के डाभाकेंद गांव में मुख्यमंत्री ग्राम ज्योति योजना के तहत 63 केवी बिजली ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया. उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही […]

विज्ञापन

ट्रांसफार्मर का उदघाटन करते भाजपा नेता तरुण गुप्ता.

जामताड़ा : भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश महामंत्री तरुण गुप्ता ने नारायणपुर के डाभाकेंद गांव में मुख्यमंत्री ग्राम ज्योति योजना के तहत 63 केवी बिजली ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन किया. उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है. गांव में एक वर्ष तक बिजली नहीं थी, लेकिन किसी नेता ने ध्यान नहीं दिया. भाजपा वैसे गांवों में बिजली पहुंचाने का काम कर रही है. जहां ट्रांसफॉर्मर जली गयी है. मुख्यमंत्री ग्राम ज्योति योजना के तहत जले हुए बिजली ट्रांसफॉर्मर को बदला जा रहा है. उन्होंने भाजपा के विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा सभी वर्गों का विकास कर रही है.
गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मुफत गैस कनेक्शन दिया जा रहा है. नोटबंदी पर कहा कि गांवों में नोटबंदी का कोई असर नहीं है. नोटबंदी से भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद पर अंकुश लगेगा. राज्य में सीएनटी-एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन पर कहा कि इस एक्ट के विरुद्ध विपक्ष सिर्फ हवा बना रहा है. एसपीटी एक्ट में संशोधन से आदिवासी मूलवासियों को लाभ मिलेगा. मालिकाना हक के साथ-साथ जमीन की कीमत भी चार गुणा मिलेगी. आदिवासी अपनी जमीन पर बैंक से ऋण लेकर व्यवसाय कर पायेंगे. मौके पर निमाई सेन, संजय मंडल, निर्मल सोरेन, मुखिया रीखिया देवी, वीरा मोहली, सब्बीर अंसारी, संजय मंडल, सुकुमार सर्खेल, संजय पोद्दार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola