कुंडहित अनुमंडल बने वरना होगा आंदोलन

Published at :05 Dec 2016 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
कुंडहित अनुमंडल बने वरना होगा आंदोलन

पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीण व बुद्धिजीवियों ने बैठक कर लिया निर्णय, कहा कुंडहित : कुंडहित सिंचाई डाक बंगला में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीण तथा बुद्धिजीवियों की एक बैठक जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें पंद्रह पंचायतों के मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, ग्रामीण, राजनीतिक पार्टी के समर्थक तथा […]

विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीण व बुद्धिजीवियों ने बैठक कर लिया निर्णय, कहा

कुंडहित : कुंडहित सिंचाई डाक बंगला में पंचायत प्रतिनिधियों, ग्रामीण तथा बुद्धिजीवियों की एक बैठक जिला परिषद सदस्य भजहरि मंडल की अध्यक्षता में की गयी. जिसमें पंद्रह पंचायतों के मुखिया, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, ग्रामीण, राजनीतिक पार्टी के समर्थक तथा बुद्धिजीवियों ने भाग लिया.
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कुंडहित प्रखंड को अनुमंडल बनाने की मांग सरकार से की. बैठक में ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि कुंडहित प्रखंड जिले का सबसे पिछड़ा प्रखंड है. कुंडहित क्षेत्र से जामताड़ा जिला की दूरी लगभग अस्सी किमी पड़ती है. ग्रामीणों को जरुरी काम-कार्य के लिए हर समय जाना असंभव हो जाता है. किसी भी काम के लिए जिला जाना मतलब दिनभर का समय चला जाना होता है. दूसरा कोई भी काम नहीं होता है. कहा कि कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में अनुसूचित जाति तथा जन-जाति की बहुलता भी अधिक है. ग्रामीणों की मांग को पंचायत प्रतिनिधियों एवं राजनीतिक समर्थकों ने सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. कहा कि सरकार उनकी बातों को नहीं सुनती है
तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जायेगा, जिसमें पंचायत प्रतिनिधि भी आंदोलन में शामिल होंगे. अगली बैठक 18 दिसंबर को करने का निर्णय लिया. जिसमें कमेटी का गठन किये जाने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर जिप सदस्या सुभद्रा बाउरी, प्रमुख रोबोनी मुर्मू, मुखिया बिमला हांसदा, गीता पाहाड़िया, बीरु मुर्मू, अनिता हेम्ब्रम, पूर्णिमा धर, मदन लाल डोकानिया, प्रो सुकदेव माजी, रफीक हुसैन, विपद वरण खां, गोपाल फौजदार, दुलाल माजी, खिरोद सिंह, अमल सिंह, प्रदीप पैतंडी, प्रणव नायक, कुतुबुददीन खान, पूर्ण चंद्र मंडल सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
मानवाधिकार आयोग जायेंगे किसान सभा सदस्य
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola