फौजदार मियां गिरफ्तार उपलब्धि . कहा जाता है लूटकांड गिरोह का सरदार

Published at :04 Dec 2016 4:34 AM (IST)
विज्ञापन
फौजदार मियां गिरफ्तार उपलब्धि . कहा जाता है लूटकांड गिरोह का सरदार

जामताड़ा : झारखंड, बंगाल, बिहार व उड़ीसा राज्य में दर्जनों लूटकांड को अंजाम देने वाले फौजदारी गिरोह का सरदार कहा जाने वाला फौजदारी मियां को पकड़ने में जामताड़ा पुलिस ने सफलता पायी है. नारायणपुर थाना के भांगाबांध गांव से इसकी गिरफ्तारी हुई है. उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया है. […]

विज्ञापन

जामताड़ा : झारखंड, बंगाल, बिहार व उड़ीसा राज्य में दर्जनों लूटकांड को अंजाम देने वाले फौजदारी गिरोह का सरदार कहा जाने वाला फौजदारी मियां को पकड़ने में जामताड़ा पुलिस ने सफलता पायी है. नारायणपुर थाना के भांगाबांध गांव से इसकी गिरफ्तारी हुई है. उसके पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा भी बरामद किया है.

विभिन्न थानाें में फौजदारी मियां पर 25 मामले दर्ज हैं. साथ ही कई राज्यों में लूटकांड का अभियुक्त भी है. इन चारो राज्यों की पुलिस को फौजदारी की वर्षों से तलाश थी. हालांकि गिरफ्तारी के बारे पुलिस अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. लूटकांड के बड़े गिरोह के पर्दाफाश करने में जामताड़ा पुलिस ने दूसरी बार यह सफलता हासिल की है. इसके पहले भी इस गिरोह के कई सदस्य पकड़े गये थे.

जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता
चार राज्यों की पुलिस को थी फौजदारी की तलाश
झारखंड, बंगाल, बिहार व उड़ीसा में दे चुका है कई लूटकांडों को अंजाम
रूपनारायणपुर में पकड़ा चुके हैं फौजदारी के साथी
भांगाबांध गांव का है निवासी
फौजदारी मियां नारायणपुर के भांगाबांध गांव का ही रहने वाला है. लूटकांड को अंजाम देने वह अक्सरां घर से बाहर रहा था. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह कुछ दिन पहले गांव आया था. इसकी भनक पुलिस काे लग गयी थी. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा.
बंगाल में पकड़े गये थे साथी
फौजदारी गिरोह के कई सदस्य कुछ दिन पहले नियामतपुर के पास डकैती की योजना बनाते हुए पकड़े गये थे. इसकी निशानदेही पर पुलिस कई दिनों से छापेमारी में जुटी थी. आखिकार शनिवार को वह पुलिस के हत्थे चढ़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola