आवास के लिए गरीब जमा करें जरूरी कागजात : वीरेंद्र

Published at :03 Dec 2016 8:15 AM (IST)
विज्ञापन
आवास के लिए गरीब जमा करें जरूरी कागजात : वीरेंद्र

जामताड़ा : जामताड़ा नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने वार्ड नंबर 07 के दर्जीपाड़ा में बीपीएलधारी महिलाओं के साथ बैठक की. बैठक में श्री मंडल ने कहा कि वैसे लोग जिनका पक्का मकान नहीं है. शौचालय नहीं है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिया जायेगा. साथ शौचालय भी दिया जायेगा. श्री मंडल ने […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जामताड़ा नपं अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने वार्ड नंबर 07 के दर्जीपाड़ा में बीपीएलधारी महिलाओं के साथ बैठक की. बैठक में श्री मंडल ने कहा कि वैसे लोग जिनका पक्का मकान नहीं है. शौचालय नहीं है उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिया जायेगा. साथ शौचालय भी दिया जायेगा.

श्री मंडल ने लाभुकों को जल्द से जल्द कागजातों को जमा करने का निर्देश दिया. कहा : विकास योजनाओं में बिचौलिया हावी है. आवास में किसी प्रकार का घूस नहीं देना है. यदि कोई घूस मांगता हो तो उन्हें तुरंत सूचित करें. नपं अध्यक्ष श्री मंडल ने कहा कि एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट में संशोधन आदिवासियों एवं मूलवासी के हित में है. विपक्षी द्वारा जो बंद बुलायी गयी थी, वो पूरी तरह विफल रहा. जनता एसपीटी-सीएनटी एक्ट तथा नोट बंदी के मामले में सरकार के साथ खड़ा है. मौके पर वार्ड पार्षद चंडी भंडारी, शेभा देवी, जोबा मल्लिक, आशिया बेगम, नितेश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola