दीप से दीप जलायें, जीवन का हर पल जगमगायें
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :30 Oct 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन

पर्व त्योहार . काली पूजा व दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह जगह जगह स्थापित की गयी है मां काली की प्रतिमा पूरे शहर की की गयी है सफाई जामताड़ा : शनिवार को जिले भर में काली पूजा धूमधम के साथ मनाया जा रहा है. पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया. सुबह […]
विज्ञापन
पर्व त्योहार . काली पूजा व दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह
जगह जगह स्थापित की गयी है मां काली की प्रतिमा
पूरे शहर की की गयी है सफाई
जामताड़ा : शनिवार को जिले भर में काली पूजा धूमधम के साथ मनाया जा रहा है. पूजा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया. सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गयी. जिले के विभिन्न जगह पर आर्कषक पंडाल के साथ भव्य मां काली की प्रतिमा स्थापित की गयी है. आकर्षक विद्युत साज-सजा से सजाया गया था. जामताड़ा शहर में स्टेशन रोड, बाजार, गायछांद, तिलाबाद, कायस्थपाड़ा एवं ग्रामीण क्षेत्र के बेवा गांव में भी धूमधाम के साथ काली पूजा मनाया जा रहा है.
पूूजा के अवसर पर बनाये गये हैं विशेष तोरणद्वार
काली पूजा के सफल संचालन को लेकर काली पूजा कमेटी ने अपने-अपने पूजा पंडालों को विशेष आकर्षक बनाने को लेकर तोरणद्वार का निर्माण कराया है ताकि श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में किसी तरह की कोई कठिनाई नहीं हो.
तिलाबाद में बना पंडाल व मां काली की प्रतिमा.
सुरक्षा व्यवस्था के हैं व्यापक इंतजाम
काली पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी काली पूजा पंडालों के समीप सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम की है ताकि असामाजिक तत्वों की मंशा पर नजर रखी जा सके. इसके लिए पुलिस गश्ती टीम का भी गठन किया गया है. गश्ती टीम के पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रुप से आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं.
श्रीश्री सार्वजनिन काली पूजा समिति मिहिजाम रोड तिलाबाद में इस बार अपना 26वां वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है. इसको लेकर भव्य पंडाल बनाया गया है. साथ ही शनिवार शाम में मेला का भी आयोजन किया गया है एवं 30 अक्तूबर को भक्तों के बीच खिचड़ी एवं खीर वितरण किया जायेगा.
31 अक्तूबर को प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया जायेगा. इस अवसर आयोजक समिति के सदस्य झंटू साहा, केबु साहा, विश्वजीत पाल, प्रसेनजीत पाल, चंचल पाल, मिथुन पाल, गोपाल साव, शिबू साव सहित अन्य का सहयोग सराहनीय है.
बेवा में बना पंडाल व मां काली की प्रतिमा.
झामुमो नेता ने किया कालीपूजा पंडाल का उद्घाटन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




