आइटीडीए निदेशक ने की शौचालय की जांच

कुंडहित : आइटीडीए परियोजना निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद, बीडीओ संजय प्रसाद ने बनकाठी पंचायत के बनकाठी गांव में शौचालय निर्माण की जांच की. आइटीडीए निदेशक श्री प्रसाद ने शौचालयों के निर्माण को देखकर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने मुखिया, जलसहिया को गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया. साथ ही शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का […]
कुंडहित : आइटीडीए परियोजना निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद, बीडीओ संजय प्रसाद ने बनकाठी पंचायत के बनकाठी गांव में शौचालय निर्माण की जांच की. आइटीडीए निदेशक श्री प्रसाद ने शौचालयों के निर्माण को देखकर संतोष व्यक्त किया. उन्होंने मुखिया, जलसहिया को गुणवत्तापूर्ण शौचालय निर्माण कराने का निर्देश दिया.
साथ ही शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. ग्रामसभा में ग्रामीणों को कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीणों द्वारा ही योजनाओं का चयन किया जाय. बीडीओ श्री प्रसाद ने ग्रामीणों को कहा कि आपलोगों को तीन साल की योजना बनाना है. गांव में जिस योजना की अधिक जरूरी है. उसे प्राथमिकता के आधार पर चयन करें. योजना को सोच समझकर चयन करें, ताकि ग्रामीणों को योजना से फायदा मिले. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मो रफिक हुसैन उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




