जामा में दो पक्षों में हिंसक झड़प, पुलिस पर किया पथराव

जामा : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के परगाडीह गांव में बीती रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाये जाने के बाद दो पक्षों में हुई झड़प के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. सुबह-सुबह एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया और आगजनी भी की. स्थिति भयावह होते […]
जामा : दुमका जिले के जामा थाना क्षेत्र के परगाडीह गांव में बीती रात प्रतिमा विसर्जन के दौरान धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाये जाने के बाद दो पक्षों में हुई झड़प के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. सुबह-सुबह एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया और आगजनी भी की. स्थिति भयावह होते देख जिले के एसडीओ जिशान कमर और डीएसपी रौशन गुड़िया मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.
बाद में डीसी राहुल कुमार सिन्हा व एसपी प्रभात कुमार, डीएसपी अशोक कुमार सिंह, बीडीओ विवेक कुमार सुमन भी दल-बल के साथ घटना स्थल पहुंचे. दोनों पक्षों के बीच टकराव की स्थिति को देख वहां धारा 144 लगा दी गयी है. डीसी-एसपी ने गांव में घूमकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाये रखने और कानून हाथ में न लेने की अपील की. समाचार लिखे जाने तक पुलिस बल वहां कैम्प किये हुए है. आने-जाने वाले लोगों और प्रत्येक वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




