मिनहाज की मौत मामले की होगी न्यायिक जांच

Published at :14 Oct 2016 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
मिनहाज की मौत मामले की होगी न्यायिक जांच

जामताड़ा : नारायणपुर के दिघारी गांव के वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट करनेवाले मिनहाज की पुलिस अभिरक्षा में मौत के बाद उठे बवाल से जामताड़ा जिला प्रशासन काफी गंभीर है. डीसी ने जामताड़ा जिला जज को पत्र लिख कर इसकी न्यायिक जांच कराने की मांग की है. डीसी रमेश दुबे ने कहा है कि मामले की […]

विज्ञापन

जामताड़ा : नारायणपुर के दिघारी गांव के वाट्सएप पर आपत्तिजनक पोस्ट करनेवाले मिनहाज की पुलिस अभिरक्षा में मौत के बाद उठे बवाल से जामताड़ा जिला प्रशासन काफी गंभीर है. डीसी ने जामताड़ा जिला जज को पत्र लिख कर इसकी न्यायिक जांच कराने की मांग की है. डीसी रमेश दुबे ने कहा है कि मामले की जांच पूरी निष्पक्षता से हो,

इसके लिए न्यायालय को पत्र लिखा गया है. श्री दुबे ने कहा कि जिला प्रशासन ने किसी से किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया है. मामले में जो भी दोषी पाये जायेंगे उसपर कार्रवाई की जायेगी. बता दें कि एक दिन पहले गांव में डीसी, एसपी व अन्य पदाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ बैठक की थी. जिसमें डीसी ने ग्रामीणों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था.

गुरुवार को डीसी ने ग्रामीणों से किये वादे की शुरुआत की. डीसी ने राज्य के मुख्य सचिव राजबाला बर्मा के आने की बात पर कहा कि अब तक प्रशासन के पास कोई सूचना नहीं है. बता दें कि दिघारी के मिनहाज ने सोशल मीडिया पर कुछ आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट किया था, जिस पर नारायणपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था. परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था. मिनहाज की मौत रिम्स में इलाज के दौरान 09 अक्तूबर को हो गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola