मिन्हाज के आश्रितों को मिले 25 लाख मुआवजा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2016 3:27 AM (IST)
विज्ञापन

निंदा . माले ने राज्य सरकार से की मांग जामताड़ा : भाकपा माले राज्य कमेटी ने नारायणपुर, जामताड़ा के युवक मिन्हाज अंसारी (22) की तथाकथित हत्या की निंदा की है. वहीं, सरकार से उसके अाश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देने की मांग की है. कमेटी के कार्यालय सचिव सुखदेव प्रसाद ने […]
विज्ञापन
निंदा . माले ने राज्य सरकार से की मांग
जामताड़ा : भाकपा माले राज्य कमेटी ने नारायणपुर, जामताड़ा के युवक मिन्हाज अंसारी (22) की तथाकथित हत्या की निंदा की है. वहीं, सरकार से उसके अाश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजा तथा सरकारी नौकरी देने की मांग की है. कमेटी के कार्यालय सचिव सुखदेव प्रसाद ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि मिन्हाज की मौत पुलिस की पिटाई से हुई है. इससे पहले बुंडू में रूपेश स्वांसी की हत्या हुई थी. सरकार ने राज्य में पुलिस राज कायम कर दिया है.
कहा : दोषी पुलिस कर्मी पर दर्ज हो हत्या का मामला
मिन्हाज को नारायणपुर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप पर आपत्ति जनक संदेश जारी करने के आरोप में तीन अक्तूबर को गिरफ्तार किया था. पांच अक्तूबर तक उसे थाने मेंं ही रख कर पीटा गया, जिससे सात अक्तूबर को धनबाद अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. पार्टी ने इस घटना के दोषी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा चलाने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




