114 विद्यालयों में बेंच डेस्क खरीदने को आयी राशि

Published at :14 Oct 2016 3:27 AM (IST)
विज्ञापन
114 विद्यालयों में बेंच डेस्क खरीदने को आयी राशि

जामताड़ा : जिला के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बच्चों को बैठने एवं पठन-पाठन के लिए जल्द ही बेंच डेस्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक अभय शंकर ने विद्यालय प्रबंधन समिति को गुणवत्तापूर्ण स्थानीय सरकारी मापदंड के अनुसार क्रय करने को निर्देश को दिया है. साथ ही विद्यालय […]

विज्ञापन

जामताड़ा : जिला के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में बच्चों को बैठने एवं पठन-पाठन के लिए जल्द ही बेंच डेस्क विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है. इसके लिए जिला शिक्षा अधीक्षक अभय शंकर ने विद्यालय प्रबंधन समिति को गुणवत्तापूर्ण स्थानीय सरकारी मापदंड के अनुसार क्रय करने को निर्देश को दिया है.

साथ ही विद्यालय रंगाई पोताई, वायरिंग सहित अन्य कार्यों के लिए प्रथम फेज में जिला के 114 विद्यालयों को राशि दिया गया है. डीएसई ने कहा कि जिला में कुल 1193 विद्यालय है. विभाग से राशि उपलब्ध होते ही सभी विद्यालयों को राशि दे दी जायेगी. डीएसई ने यह भी कहा कि विद्यालय विकास कोष में दिये जाने वाली राशि सहित स्थानीय प्राधिकार का निगरानी पंचायत के मुखिया करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola