प्लानिंग दलों को बतायी गयी जिम्मेदारी

Published at :09 Oct 2016 5:47 AM (IST)
विज्ञापन
प्लानिंग दलों को बतायी गयी जिम्मेदारी

नाला : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ‘’हमारी योजना हमारा विकास’’ के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रस्तावित ग्रामसभा आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधियों तथा पंचायत प्लानिंग दलों के बीच एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल ने ग्रामसभा के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि योजना बनाओ अभियान में […]

विज्ञापन

नाला : प्रखंड मुख्यालय के सभागार में ‘’हमारी योजना हमारा विकास’’ के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रस्तावित ग्रामसभा आयोजन को लेकर जनप्रतिनिधियों तथा पंचायत प्लानिंग दलों के बीच एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला के दौरान बीडीओ ज्ञानशंकर जायसवाल ने ग्रामसभा के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

उन्होंने कहा कि योजना बनाओ अभियान में वार्षिक योजना की योजनायें ली जाती थी. जबकि हमारी योजना हमारा विकास में तीन वर्ष तक क्रियान्वित योजनायें ली जायेगी. उन्होंने ग्रामसभा के माध्यम से स्थायी समिति के गठन करने का निर्देश दिया. कहा : 03 तथा 05 नवंबर को सभी पंचायतों में समेकन तथा दस्तावेजीकरण का कार्य किया जाना है. 05 नवंबर को योजनाओं का फाइनल प्रतिवेदन पारित करना है. उन्होंने कहा कि 12 नवंबर को पंचायत से फाइनल रिपोर्ट बुकलेट बनाना है.

पूर्व से सरकारी मदो से निर्मित शौचालय जो जीर्ण व अनुपयोगी हो चुके हैं. उसे इसी ग्रामसभा में पारित कराकर 14वें वित्त आयोग से बनाना है. ग्रामसभा की बैठक की तिथि, समय तथा स्थान संबंधित सूचना मुखिया द्वारा जारी किया जायेगा. मुखिया की अनुपस्थिति में उपमुखिया द्वारा तथा मुखिया तथा उपमुखिया दोनों की अनुपस्थिति में पंचायत समिति के कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा जारी किया जायेगा. कार्यशाला को प्रमुख जियाराम हेंब्रम, समर माजी, प्रशिक्षक कुददुस अंसारी ने भी संबोधित किया. जनोपयोगी योजनाओं को चयन करने की बात कही. इस दौरान तीन दिवसीय ग्रामसभा की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी गयी. मौके पर जीपीएस अनिल कुमार, सअ निखिल साहा, बीपीओ वाणीव्रत मित्रा, समर माजी, मुखिया रानी सोरेन, कअ एचएन शर्मा, सोनामती हांसदा, पवन टुडू, सावित्री किस्कू, बहादूर सोरेन सहित सभी पंचायत सचिव तथा स्वयं सेवक मौजूद थे.

बीडीओ ने ग्रामसभा के लिए िदये कई दिशा-निर्देश
ग्रामसभा के माध्यम से करें स्थायी समिति के गठन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola