स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मी रहे हड़ताल पर

कुंडहित : कुंडहित में स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मी बकाया मानदेय की मांग को लेकर आज हड़ताल पर रहे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावे अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के सभी सफाई कर्मी बकाया मानदेय की मांग को लेकर हड़ताल रहे. सफाई कर्मियों ने कहा कि दुर्गापूजा है और दो माह से मानदेय नहीं […]
कुंडहित : कुंडहित में स्वास्थ्य विभाग के सफाई कर्मी बकाया मानदेय की मांग को लेकर आज हड़ताल पर रहे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावे अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र के सभी सफाई कर्मी बकाया मानदेय की मांग को लेकर हड़ताल रहे. सफाई कर्मियों ने कहा कि दुर्गापूजा है और दो माह से मानदेय नहीं दिया गया है.
ऐसे में दुर्गा पूजा फीका कटेगा. मानदेय के लिए बार-बार कहने के बाद भी अभीतक मानदेय नहीं मिला. मौके पर सफाई कर्मी चंदन कुमार गिरि, पुरन कुमार मंडल, संगीता देवी, चंदु कुमार, विकास कुमार, नव गोपाल, भुवन कुमार मंडल, अभिजीत चक्रवर्ती सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




