बिल चुकता नहीं करने वालों की कटी बिजली

मिहिजाम : विद्युत बिल चुकता नहीं करने पर महकमा ने चंद्रदीपा इलाके में स्थित मेसर्स एक्सप्रेस इनप्रोगेटिव लिमिटेड की बिजली लाइन काट दी है. क्रसर प्लांट का काम करने वाली उक्त कंपनी के पास विभाग का करीब 6 लाख 45 हजार का बकाया है. विभाग ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी है. कंपनी को […]
मिहिजाम : विद्युत बिल चुकता नहीं करने पर महकमा ने चंद्रदीपा इलाके में स्थित मेसर्स एक्सप्रेस इनप्रोगेटिव लिमिटेड की बिजली लाइन काट दी है. क्रसर प्लांट का काम करने वाली उक्त कंपनी के पास विभाग का करीब 6 लाख 45 हजार का बकाया है. विभाग ने इसकी जानकारी पुलिस को भी दी है. कंपनी को विभाग से हाइटेंशन लाइन मिला हुआ है.
बुधवार को विभाग के अधीक्षण अभियंता जामताड़ा अनुप कुमार बिहारी, अवर प्रमंडल मिहिजाम अभयिंता सौरव कुमार भट्टाचार्य, कनीय अभियंता सीताराम चैतंबा के अलावा दुमका से एमटीआर अभियंता की मौजूदगी में प्लांट का विद्युत विच्छेद कर दिया गया. बताया गया है कि कोलकाता की इस कंपनी को खनन विभाग से पत्थर उत्खनन का लीज पर है. निकट ही इसने क्रसर भी स्थापित किया है कंपनी पत्थरों को राज्य से बाहर बंगाल में पत्थरों को सप्लाई करती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




