तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत

नाला : पानी में डूब कर एक बच्चे की मौत हो गयी. विगत रात्रि अस्पताल में करीब 07 बजे पानी में डूबे हुए बच्चे को नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. उस वक्त ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवानंद प्रकाश ने कहा कि बच्चा अस्पताल में लाने के पूर्व ही उसकी मौत हो […]
नाला : पानी में डूब कर एक बच्चे की मौत हो गयी. विगत रात्रि अस्पताल में करीब 07 बजे पानी में डूबे हुए बच्चे को नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. उस वक्त ड्यूटी में कार्यरत चिकित्सा पदाधिकारी डॉ देवानंद प्रकाश ने कहा कि बच्चा अस्पताल में लाने के पूर्व ही उसकी मौत हो चुकी थी. मृतक का नाम सागर गोरांय आठ वर्ष बताया जाता है.
परिवार वालों का कहना है कि सागर गोरांय अपने तीन साथियों के साथ शुक्रवार करीब चार बजे खेलने निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं आया. खोजबीन करने के बाद गांव के समीप जलाशय में बच्चे का शव मिला. विदित हो कि इस घटना की सूचना पुलिस प्रशासन को नहीं है. न ही किसी प्रकार की अधिकारिक पुष्टि हुई है. मृतक के परिजन शोकाकूल है. परिजनों द्वारा अभी तक थाने में भी किसी प्रकार की सूचना नहीं दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




