छह पदों के लिए एनएसयूआइ ने किया नामांकन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Sep 2016 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

14 सितंबर को नोमिनेशन से रह गये थे वंचित विधायक की पहल पर हुआ नामांकन जामताड़ा : छात्र संगठन के चुनाव के लिए रविवार को एनएसयूआई के छात्रों ने नामांकन किया. छात्र संगठन के चुनाव के लिए कुल 06 पदों पर एनएसयूआइ ने नामांकन किया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए बाबला हांसदा, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार […]
विज्ञापन
14 सितंबर को नोमिनेशन से रह गये थे वंचित
विधायक की पहल पर हुआ नामांकन
जामताड़ा : छात्र संगठन के चुनाव के लिए रविवार को एनएसयूआई के छात्रों ने नामांकन किया. छात्र संगठन के चुनाव के लिए कुल 06 पदों पर एनएसयूआइ ने नामांकन किया. इसमें अध्यक्ष पद के लिए बाबला हांसदा, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे, सचिव जहीर अंसारी, संयुक्त सचिव विपीन बिहारी चौधरी, उपसचिव सरवेसर किस्कू और युएस प्रतिनिधि के लिए प्रेमचंद सोरेन ने नामांकन पत्र भरा. इसके एनएसयूआई के छात्रों में खुशी देखी गयी. बताते चले की 14 सितंबर को ये लोग नोमिनेशन नहीं कर पाये थे.
रशियाभीठा के ग्रामीणों ने किया विधायक का स्वागत
विधायक डॉ इरफान अंसारी को रशियाभीठा के ग्रामीणों ने रविवार को विधायक का स्वागत किया. विधायक ने कहा कि गांव में जल्द ही आरइओ के द्वारा सड़क का निर्माण किया जायेगा. साथ ही विधायक निधि से गांव में नाली बनायी जायेगी. उसके बाद विधायक बुधुडीह गांव पहुंचे. झारखंड छात्र संगठन के अध्यक्ष अमित मंडल के घर पर जाकर उसका हाल चाल पूछा. कहा कि इस प्रकार अभाविप के छात्रों के द्वारा छात्र नेता का पिटाई कर सिर फोड़ देना ये सही नहीं है. इससे आपसी माहौल बिगड़ता है. यह अच्छी बात नहीं है.मौके पर इरसादुल हक आरसी, तपन दास, भुविलाल, राहुल टुडू सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




