बाल वाटिका-3 के नन्हे विद्यार्थियों का किया स्वागत

Updated:
विज्ञापन
बाल वाटिका-3 के नन्हे विद्यार्थियों का किया स्वागत

जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में बाल वाटिका-3 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

जामताड़ा. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, जामताड़ा में बाल वाटिका-3 के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सह स्वागत समारोह का भव्य आयोजन हुआ. इसका शुभारंभ प्राचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया. उन्होंने नन्हे विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. प्राचार्य ने विद्यालय जीवन के महत्व, अनुशासन, नियमितता और सीखने की जिज्ञासा पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों को शैक्षणिक किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. प्रधानाध्यापक महेश प्रसाद साह ने अभिभावकों और विद्यार्थियों को विद्यालय की गतिविधियों, नियमों, पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने अभिभावकों से विद्यालय के साथ निरंतर सहयोग बनाए रखने की अपील की. अंजली शर्मा ने पावर पॉइंट के माध्यम से विद्यालय की उपलब्धियों, शिक्षण पद्धति और गतिविधियों की जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन वीणा यादव ने किया, जबकि शिक्षक राम सरूप पंडित ने धन्यवाद ज्ञापन किया. मौके पर संगीत शिक्षक कमाक्षी यादव मौजूद रहीं.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola