जामताड़ा में 51 कन्याओं की विवाह को लेकर तैयारी तेज

Updated:
विज्ञापन
जामताड़ा में 51 कन्याओं की विवाह को लेकर तैयारी तेज

जामताड़ा. जामताड़ा में 51 कन्याओं की सामूहिक विवाह की तैयारी अंतिम चरण में हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. जामताड़ा में 51 कन्याओं की सामूहिक विवाह की तैयारी अंतिम चरण में हैं. 25 व 26 अप्रैल को गांधी मैदान में आयोजित इस समारोह को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है. आयोजन समिति के संयोजक तरुण कुमार गुप्ता ने मंगलवार को चयनित वरों के बीच पगड़ी व शेरवानी का वितरण किया. इससे पहले कन्याओं को लहंगा, साड़ी सहित अन्य आवश्यक सामग्री दी जा चुकी है. सभी वर-वधुओं के लिए समान ड्रेस कोड तय किया गया है, जिससे आयोजन भव्य व आकर्षक दिखे. 25 अप्रैल को मेहंदी की रस्म होगी, जिसमें सभी कन्याओं को पीली साड़ी में शामिल होने को कहा गया है. पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे. 26 अप्रैल को मुख्य विवाह समारोह आयोजित होगा. दूल्हों की बारात दुमका रोड स्थित शिव मंदिर से निकलेगी और शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी मैदान पहुंचेगी. इस आयोजन की खास बात यह है कि फिल्म अभिनेता चंकी पाण्डेय भी शामिल होंगे. वे नवदंपतियों को आशीर्वाद देंगे. सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देंगे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola