एनएसयूआइ के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Published at :16 Sep 2016 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
एनएसयूआइ के छात्रों ने किया प्रदर्शन

नामांकन से वंचित रखने का आरोप जामताड़ा कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी उग्र छात्रों को देख प्राचार्य ने कार्यालय को किया बंद जामताड़ा : छात्र संगठन के चुनाव को लेकर नामांकन में हुए विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. नामांकन में शामिल नहीं होने पर एनएसयूआइ के छात्रों ने कॉलेज का घेराव […]

विज्ञापन

नामांकन से वंचित रखने का आरोप

जामताड़ा कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ की नारेबाजी
उग्र छात्रों को देख प्राचार्य ने कार्यालय को किया बंद
जामताड़ा : छात्र संगठन के चुनाव को लेकर नामांकन में हुए विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. नामांकन में शामिल नहीं होने पर एनएसयूआइ के छात्रों ने कॉलेज का घेराव किया. इस दौरान सभी ने जमकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. कहा कि साजिश के तहत हम लोगों को नामांकन नहीं करने दिया गया है. एनएसयूआई के छात्रों ने प्राचार्य को लिखित आवेदन देकर कहा कि नोमिनेशन के दिन हम लोगों को फॉर्म एवं शिक्षण संबंधित अन्य कागजात को अभाविप के छात्रों के द्वारा फाड़ दिया गया है. इसकी जांच कर उन लोगों पर मामला दर्ज कराने की मांग की. मौके पर प्रेमचंद्र सोरेन,
राजकुमार, अनिल मरांडी, सबीता बेसरा, दिलीप टुडू, प्रकाश मरांडी, रमेश हेंब्रम, प्रकाश बास्की, अरविंद्र मुर्मू, इमरान अंसारी सहित दर्जनों हस्ताक्षरधारी शामिल है.
नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष किया गया है. कई बार एनएसयूआई के छात्रों को जल्द फॉर्म भरने के लिये कहा तो उन लोगों का जवाब था कि प्रस्तावक नहीं है. तो कभी समर्थक नहीं है. अंतिम समय में कागजात नहीं दिया. नतीजा नामांकन से वंचित रह गये.
डॉ निलेश कुमार, प्राचार्य
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola